Lead NewsNEWSTOP SLIDER

झटकाः रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, जानिये कितने की वृद्धि हुई

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा

New delhi: सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को झटका दिया है. एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों बढ़ोतरी की है. मालूम हो कि हर महीने तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करती है. जिसकी जानकारी एक तारीख को देती है. इस माह की पहली तारीख को व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई थी. मगर, गरेलू गैस की कीमत यथावत थी.

इतना महंगा हुआ 14.2 किलो वाला सिलेंडर

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलिंडर 25 रुपये महंगा हुआ है. दिल्ली और मुंबई में यह 694 रुपये से बढ़कर अब 719 रुपये का हो गया है. इससे पहले 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था.

पेट्रोल-डीजल के दाम

आज डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं. दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.

Related Articles

Back to top button