2nd LeadJharkhandNationalOFFBEAT

Karnataka: तेंदुए के साथ सात घंटे तक फंसा रहा कुत्ता, जानिये फिर हुआ क्या?

Karnataka: कर्नाटक के बिलिनेवे गांव में बुधवार को अजीबोगरीब घटना हुई. एक आवारा कुत्ता करीब सात घंटे तक तेंदुए के साथ एक दूसरे पर हमला किए बिना शौचालय के अंदर फंसा रहा. यह घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के कडाबा की है, इस घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. तेंदुए कुत्ते का पीछा कर रहा था, कुत्ता भागता हुआ एक आवासीय शौचालय में छिप गया. तेंदुआ भी उसका पीछा करता हुआ आ गया. जब घर की महिला ने सुबह बाथरूम खोला, तो उसने तुरंत इसे बाहर से लॉक कर दिया और पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें:PALAMU : पांकी में गजराज का आतंक तेज,  दंपति पर बोला हमला, पत्नी की मौत-पति घायल

आइएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने तस्वीर शेयर की और घटना की जानकारी दी. उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर में बाथरूम के दरवाजे के पास बैठे कुत्ते को दिखाया गया है, जबकि तेंदुआ भारतीय टॉयलेट कमोड के पास कुछ दूरी पर बैठा है. बाथरूम के एस्बेस्टस को हटाने के बाद तस्वीर ऊपर से दिखाई गई है.

इसे भी पढ़ें:प्रियंका गांधी के काफिले में एक्सीडेंट, चार गाड़ियां आपस में टकराई

तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किया गया पर तेंदुआ भागने में सफल रहा और कुत्ते को जीवित बचा लिया गया. प्रवीण कासवान ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर कुत्ते का एक दिन होता है. कल्पना करें कि यह कुत्ता एक शौचालय में तेंदुए के साथ घंटों तक फंसा रहा. और जीवित निकल गया. यह केवल भारत में होता है.’

इसे भी पढ़ें:लूट की मिली है छूट,लूट सके तो लूट

Related Articles

Back to top button