
Chaibasa: चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग के गोइलकेरा रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पर बुधवार को नागरिक एकता मंच के आह्वान पर सैकड़ों लोगों ने रेल चक्का जाम किया. ग्रामीणों ने सुबह 8.45 बजे रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम शुरू किया.
इसे भी पढ़ें:हजारीबाग: दो-दो हत्याओं को लेकर लोगों में दहशत
नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष लक्ष्मण मेलगांडी ने बताया कि कोरोना काल के बाद से रेलवे की मनमानी बढ़ी है. गोइलकेरा में पहले जो एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती थीं उसका ठहराव हटा दिया गया है. इससे इलाके के हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. जब तक लोगों की मांगें पूरी नहीं हो जाती ये आंदोलन जारी रहेगा.
इसे भी पढ़ें:किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए नीतीश की होगी बैक इंट्री ?
ग्रामीणों के आंदोलन से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया. आंदोलनकारियों से बात करने डीसीएम गोइलकेरा पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उनसे वार्ता करने से इनकार कर दिया. लोगों का कहना है कि डीआरएम या उनके समकक्ष अधिकारी से ही बातचीत की जाएगी. रेलवे स्टेशन में आंदोलन को देखते हुए रेल सुरक्षा बल और गोइलकेरा थाने के पुलिसकर्मियों को स्टेशन में तैनात किया गया है.
इसे भी पढ़ें:धनबाद में हाइवा ने पुलिस और CISF की दो गाड़ियों को जान-बूझ कर रौंदा, चार पुलिसकर्मी जख्मी




