Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDERUttar-PradeshWhat's New

दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में अलर्ट, एयरपोर्ट और सरकारी बिल्डिंगों की  चौकसी बढ़ी

New Delhi:  राजधानी दिल्ली के अब्दुल कलाम रोड  पर हुए धमाके के बाद से देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण स्थापना और सरकारी बिल्डिंगों की चौकसी बढ़ा दी गयी है. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेवारी सीआईएसएफ को दी गयी है. शुक्रवार की शाम  इजरायली दूतावास के पास हुए धमाके के बाद कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था. दिल्ली पुलिस का मानना है ये लो इंटेंसिटी का ब्लास्ट है. किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. तीन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रही है.

धमाके के कारण गाड़ियों के टूटे शीशे

धमाके की वजह से कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गये. धमाका दूतावास के पास ही 6 नंबर बंगले में हुआ.  धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस जांच में जुट गयी है. हालांकि अभी भी इस बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इजरायली नागरिकों और चबद हाउस और उनके फेस्टिवल पर हमले का अलर्ट जारी किया था.

इसे भी पढ़ें- जिस विवाहिता की हत्या की दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी, वह पिता के घर मिली जिंदा

सिंघु बॉर्डर पर SHO घायल

ट्रैक्‍टर मार्च के दौरान हुई हिंसा के बावजूद किसान सिंघु बॉर्डर पर डटे हैं. किसानों के प्रदर्शन स्‍थल पर शुक्रवार को एक बार फिर से हंगामा हो गया. खुद को स्‍थानीय निवासी बताने वाले लोगों का एक गुट वहां पहुंचा और धरना समाप्‍त करने को कहने लगा. लोग सिंघु बॉर्डर खाली करो के नारे भी लगा रहे थे. इससे वहां के हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े. जानकारी के मुताबिक, इस अफरातफरी के बीच प्रदर्शनकारी की तलवार से अलीपुर के SHO प्रदीप पालीवाल घायल हो गये.
सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने कथित तौर पर स्थानीय होने का दावा करने वालों और किसानों पर बल का प्रयोग किया. स्थानीय होने का दावा करने वाले लोग विरोध स्थल खाली करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान किसानों से उनकी झड़प हो गयी. बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से पहले पत्‍थरबाजी शुरू कर दी गयी थी. इसके बाद पुलिस को भी सख्‍ती करनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें- नामकुम : पांच दिनों से गायब युवक का अबतक नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका 

 

Related Articles

Back to top button