Crime NewsJharkhandRanchi

नामकुम : पांच दिनों से गायब युवक का अबतक नहीं मिला कोई सुराग, परिजनों ने जतायी अपहरण की आशंका

मीन कारोबार से जुड़ा था लापता युवक

Ranchi : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र निवासी नीरज झा पिछले पांच दिनों से लापता है. परिवार वालों ने  नीरज के अपहरण की आशंका जतायी है. बता दें कि नीरज जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है. नीरज के पिता श्रेष्ठ नारायण झा ने अपने बेटे के गायब होने की लिखित शिकायत नामकुम थाने में दर्ज करायी है. इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस नीरज के साथ जमीन के कारोबार में जुड़े आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है.

सीसीटीवी खंगाल रही रही है पुलिस

परिवार वालों ने बताया कि 24 जनवरी की रात 9 बजे नीरज अपने कुछ दोस्तों के साथ कांके से पार्टी मनाकर रिंगरोड खरसीदाग की ओर से वापस घर आ रहा था. इसके बाद उससे कोई सम्पर्क नहीं हुआ. पुलिस कई जगहों पर सीसीटीवी खंगाल रही रही है. वहीं सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि अपहरण से इनकार नहीं किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- जिस विवाहिता की हत्या की दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी, वह पिता के घर मिली जिंदा

पुलिस की छानबीन जारी

फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है. अपहरण मामले में पूछे जाने पर नामकुम पुलिस अभी कुछ बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है मामले की छानबीन जारी है. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि लापता युवक की खोजबीन जारी है. उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. अपहरण पर पूछने पर उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है, बहुत जल्द परिणाम देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें- बिहार:  8 फरवरी से खुलेंगे छठी से आठवीं तक के स्कूल

 

Related Articles

Back to top button