Koderma

डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव

Koderma: जिले के डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. डोमचांच में विरोध या झड़प की आशंका को देखते हुए कोडरमा में बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू मेहता ने की जिसमे डोमचांच के कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.

बैठक में उपस्थित वॉर्ड पार्षदों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष का रवैया मनमाना है और वे पार्षदों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं. अध्यक्ष अपना नैतिक स्तर गिरा चुके हैं और महिला पार्षदों के साथ भी अमर्यादित आचरण करते हैं.

अध्यक्ष राजकुमार मेहता की अनुपस्थिति में हुई इस बैठक में उपाध्यक्ष पप्पू मेहता के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, पार्षद आरती कुमारी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी, अनिल यादव, सविता वर्णवाल, उमेश मेहता, अविनाश कुमार, संजय सिंह, मुकेश कुमार, अशोक यादव, मुकेश कुमार रजक, पुष्पा देवी और कनीय अभियंता रंजीत बहादुर सिंह मौजूद थे.

बैठक में लिए निर्णय की प्रति सचिव, नगर विकास विभाग और कोडरमा उपायुक्त को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाई की मांग की गई है. ज्ञात हो कि इसके पहले बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार मेहता के खिलाफ डोमचांच थाना में मामला दर्ज कराया था जिसमे गाली गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया था.

इसे भी पढ़ें : PMAY : जिन्हें नहीं मिल पाया है आवास, उन्हें मिला एक और मौका, 5 फरवरी तक करें आवेदन 

Related Articles

Back to top button