Crime NewsKoderma

कोलकाता से गायब 4 वर्षीय बालक मरकच्चो से बरामद

Koderma: कोलकाता बहु बाजार से गायब लगभग चार वर्षीय बच्चा को मरकच्चो पुलिस ने प्रखंड के ग्राम बेला के मो इसुफ पिता स्व दाऊद मिया के घर से गुरुवार की दोपहर को बरामद कर लिया है.

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकात्ता बहू बाजार से एक बच्चा गायब हुआ है जिसे लेकर कोलकाता बहु बाज़ार थाना में बच्चे के अपहरण का मामला (कांड संख्या 38/2021) दिनांक 25 जनवरी को बच्चे के माता पिता के द्वारा दर्ज कराया गया था.

गुप्त सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह मरकच्चो पुलिस ने मरकच्चो प्रखंड के ग्राम बेला से मोहम्मद यूसुफ पिता स्वर्गीय दाऊद मियां तथा अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर थाने ले आई है. थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि कोलकाता पुलिस को जानकारी दे दी है.

इसे भी पढ़ें : PMAY : जिन्हें नहीं मिल पाया है आवास, उन्हें मिला एक और मौका, 5 फरवरी तक करें आवेदन 

Related Articles

Back to top button