
Dhanbad: धनबाद के बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के समीप छात्र एकता संघ के बैनर तले छात्रों के द्वारा गुरुवार से आमरण अनशन शुरू किया गया है. इनका कहना है कि यूनिवर्सिटी के कुलपति को हम लोगों ने 11 जनवरी को 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा था, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गयी. अंततः मजबूरन हम लोगों को अनशन पर बैठना पड़ा है.
इसे भी पढ़ें :भाजपा व झामुमो का झंडा थामे मजदूर उलझे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अनशन पर बैठे विश्वविद्यालय छात्र एकता संघ के आशीष कुमार ने बताया कि हम लोगों ने 11 जनवरी को बीबीएमकेयू के कुलपति को तीन मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपा था, जिसमें पहली मांग पीजी के सीट को बढ़ाने की थी, दूसरा चांसलर पोर्टल बनाकर नामांकन फॉर्म भरने और तिथि बदलने की अनुमति की मांग की गयी थी, वहीं तीसरा एडमिशन चेयरमैन को बदलने की मांग की गयी थी लेकिन हमारी मांगों को नहीं माना गया ना ही कोई जवाब दिया गया जिसको लेकर हमलोगों को आज से अनशन पर बैठना पड़ा.




