BokaroCrime NewsJharkhand

बोकारो: सर्च अभियान के दौरान नक्सल सामग्री बरामद, मौके से भागने में सफल हुए नक्सली

Bokaro: नक्सल प्रभावित इलाके झूमरा पहाड़ से सटे चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया.  पुलिस को जानकारी मिली थी कि मोरपा जंगल में भाकपा माओवादी छिपे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया. हालांकि इस दौरान पुलिस को माओवादी तो नहीं मिले, लेकिन चलाये गये सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया है. इस सर्च अभियान को बोकारो सीआरपीएफ 26 बटालियन के उप समादेष्टा पंकज मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया .

बेरमो अनुमण्डल पुलिस उपाधीक्षक सतीश चंद्र झा ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान 25 के संख्या में नक्सली एक जगह जमा थे. पुलिस को देखते ही सभी नक्सली भाग खड़े हुए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरसेन का दस्ता झुमरा क्षेत्र में सक्रिय है और संगठन को बढ़ाने को लेकर बैठक कर रहा था. पुलिस ने उक्त स्थल से भारी मात्रा में नक्सलियों के उपयोग होने वाले सामग्री बरामद की है. बरामद सामग्रियों में नक्सली वर्दी, कपड़ा, टॉर्च, रेडियो एवं घरेलू सामान शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button