
Ranchi : सैमफोर्ड अस्पताल से जुड़े तीन युवा हिमालय पर्वत श्रृंखला की 14 हजार फीट ऊंची पतालसू चोटी पर पहुंचे. इन युवाओं में हिमांशु राज, जयंत कुमार और राजीव सिंह शामिल रहे. इन्होंने बताया कि दो दिन का कठिन सफर तय करते हुए इस चोटी के सबसे ऊंचे स्थान पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें- फर्जी फर्म खोल 15 करोड़ रुपये की कर चोरी करनेवाला 2 साल बाद गिरफ्तार
अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए तीनों युवाओं ने बताया कि सोलंग वैली से हमने अपनी यात्रा शुरू की. बर्फ के बीच ही पर्वत की चोटी तक का सफर पूरा किया. जयंत कुमार बताते हैं जब हम पर्वत की चोटी पर चढ़ा रहे थे चारों तरफ बर्फ ही बर्फ का चादर बिछा था. ऊपर से कुल्लू वैली का दृश्य बहुत ही मनोरम था. हम लोग आने वाले दिनों में और अधिक ट्रैकिंग करने के लिए तैयार हैं. हिमांशु राज ने बताया कि पतालसू की चोटी 14 हजार फीट पर है. आप इसके शिखर से कुल्लू घाटी के ऊपर बर्फ से ढके पहाड़ों और लाहौल का दृश्य देख सकते हैं जो बहुत ही मनोरम होता है.




