
Jamtara : जामताड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सब्जी की खेती में पानी की बर्बादी को रोकने पर रिसर्च कर रहा है. कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि प्लास्टिक मंचिंग प्रणाली से सब्जी की खेती करने से 80 फीसद तक पानी को बचाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि अभी कृषि विज्ञान केंद्र में बैगन के पौधों पर रिसर्च किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक मंचिंग प्रणाली में प्लास्टिक के कवर के अंदर बीज डाला जाता है. पानी तथा दवा व खाद का छिड़काव पाइप के माध्यम से ही किया जाता है. इस पद्धति से करने पर 80% पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि इस पद्धति से मुख्य रूप से ऊपरी जमीन, पहाड़ी तथा वैसा इलाका जहां पानी का इंतजाम अपेक्षाकृत काफी कम है.
वहां इस प्रणाली में बेहतर ढंग से सब्जी की खेती की जा सकती है. उन्होंने बताया कि प्रयोग लगभग सफल हो गया है अब अभियान चलाकर जिले के किसानों को इस पद्धति में खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा, ताकि किसानों का आय दोगुना हो सके.




