Crime NewsJharkhandRanchi

हथियार की सौदेबाजी करते पकड़े गये चार युवक

Ranchi: राजधानी रांची के लोअर बाज़ार थाना क्षेत्र के फतेह उल्लाह रोड में हथियार की सौदेबाजी करते हुए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

पुलिस को सूचने मिली थी कि रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित फते उल्लाह रोड के पास हथियार के साथ कुछ युवक कार में बैठे हैं. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर चारों युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में शोभित शर्मा, अशोक महली, राजीव रंजन सिंह और दीपक नायक शामिल हैं.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पायी है कि हथियार लाइसेंसी है या फिर अवैध.

बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्तार हुए युवकों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर संभावित ठिकाने पर छापेमारी करने में लगी हुई है.

Related Articles

Back to top button