Crime NewsJharkhandRanchi

मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले 6 चोर गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 6 चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किया गया फोन, बटन सेट फोन और चार्जर बरामद कर लिया हैं.

गिरफ्तार चोरों में अमन कुमार मनीष कुमार, मोहम्मद फरहान, आशीष कुमार, आशीष कुमार महतो और अरशद अंसारी शामिल हैं.

सिटी एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 29 दिसंबर की रात रात मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल सेट समेत अन्य सामान चोरी की गयी थी और इस मामले में 6 चोरों को गिरफ्तार किया गया है. मोबाइल चोर गिरोह के 6 सदस्यों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है.

रांची के तुपुदाना इलाके में 29 दिसंबर की रात इन चोरों के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शटर का ताला तोड़कर लाखों के 22 मोबाइल सेट चोरी कर लिये गये थे. पुलिस ने इस केस पर आधुनिक तरीके से जांच की और  सभी चोरी किए गए मोबाइल के आइएमइआइ नंबर से चोरों का पता लगाया गया जिसमें चोरी किए गए मोबाइल खरीदार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी.

इससे चोरों का पता चल पाया और चोरों के पास से 14 एंड़्रायड फ़ोन, 8 बटन सेट मोबाइल, 20 चार्जर जो विभिन्न कंपनियों के हैं, बरामद किये गये.  पलिस उनसे आरोपियों से और पूछताछ कर रही है कि किन-किन दुकानों में हाथ साफ किया है.

Related Articles

Back to top button