BiharBihar UpdatesJharkhandLead NewsNational

फिर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं शाहनवाज, विधान परिषद के प्रत्याशी बने

माना जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद बनाये जायेंगे बिहार सरकार में मंत्री

Patna : बिहार में मुस्लिम समुदाय करीब जाने की कवायद के तहत भाजपा पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को चुनावी मैदान में उतार रही है. शाहनवाज को बिहार विधान परिषद के उपचुनाव में राजग प्रत्याशी घोषित किया गया है. करीब छह साल बाद शाहनवाज चुनावी मैदान में है. इससे पहले वह 2014 लोकसभा चुनाव भागलपुर से चुनाव हार गये थे. पिछले लोस चुनाव में इन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया था.

शाहनवाज फिलहाल भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, लेकिन राजनीति में इनकी सक्रियता कम देखी जा रही है. माना जा रहा है कि विधान परिषद का चुनाव जीतने के बाद भाजपा इन्हें बिहार में मंत्री बना सकती है. फिलहाल बिहार में विधान परिषद के साथ ही विधानसभा में भी भाजपा की तरफ से कोई भी मुसलमान चेहरा नहीं है.

 

इसे भी पढ़ेंःजामताड़ा मॉडल साइबर क्राइम से निपटने के लिए एकजुट हुई देश भर की पुलिस

 

विधान परिषद की दूसरी खाली सीट पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के प्रमुख एवं मंत्री मुकेश सहनी को उतारा गया है. नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है. भाजपा की ओर से बताया गया है कि दोनों नेता सोमवार को पर्चा भरेंगे. दोनों पहली बार बिहार के उच्च सदन के लिए चुने जाएंगे.

शाहनवाज को सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद खाली हुई सीट पर प्रत्याशी बनाया गया है, जिसका कार्यकाल अभी साढ़े तीन साल (6 मई 2024 तक) बाकी है. बताया गया है कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने शनिवार को शाहनवाज के नाम सिंबल जारी कर दिया. शाहनवाज की गिनती भाजपा में नई पीढ़ी के समर्पित नेताओं में होती है. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें केंद्र में नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया था. भाजपा ने उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाकर मुस्लिम समुदाय के प्रति बड़ा संदेश दिया है.

इसे भी पढ़ेंः दो राजनीतिक घरानों के वर्चस्व की लड़ाई में जलाया ट्रक, ड्राइवर को भी जिंदा जलाने का था प्रयास

Related Articles

Back to top button