
Ranchi: सूफिया परवीन हत्याकांड को पुलिस ने जिस तरह मामले को उजागर किया, वह काबिले-तारीफ है. यह बात झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है.
इसे भी पढ़ें- आकांक्षा कोचिंग : नये बैच के 92 स्टूडेंट्स को अब भी क्लास शुरू होने का इंतजार
शाहदेव ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने इस मामले में झूठी सुचनाएं फैला कर लोगों के बीच में जो भ्रम पैदा करने का जो काम किया वह निकृष्ट राजनीति का एक ज्वलंत उदाहरण है. लाश पर राजनीति करने के भाजपा के बेहद घटिया तरीके को झारखंड पुलिस ने जिस तरह से पर्दाफाश किया है कि शर्म के मारे भाजपाई दुबक गये हैं.
उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तारी हो चुकी है और अभी तक किसी भी भाजपा नेता ने न तो बयान जारी किया है और न ही मृतक के परिजनों से संवेदना व्यक्त की है.
इसे भी पढ़ें-महेंद्र सिंह की शहादत दिवस पर विशेष : यहां के हम ही हैं सरकार
शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराधियों की कोई खैर नहीं है और न ही अपराध करने के बाद कोई बच पायेगा. सरकार इमानदारी से काम कर रही है और सभी को हक अधिकार और न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है.
उन्होने कहा कि झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं में थोड़ी भी शर्म बची हो तो वे अपने ही पार्टी के नेताओं द्वारा अबला महिलाओं के यौन शोषण और जान से मारने की धमकी वाले प्रकरणों पर भी विचार व्यक्त करें.




