Chaibasa

गुदड़ी में ‘सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम’आयोजित

Ranchi: पश्चिमी सिंहभूम जिला के सुदूर गुदड़ी में चाईबासा पुलिस प्रशासन की ओर से “सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट आनंद जेराई, चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाथू सिंह मीणा, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी गुदडी, स्थानीय मानकी-मुंडा, मुखिया एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें-फर्जी वोटर आइडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले तीन लोग गिरफ्तार

शिविर के आयोजन के दौरान वहां के ग्रामीणों को तथा उपस्थित जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा ग्रामीणों को किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर नजदीकी पिकेट, आउट पोस्ट में आकर आवेदन देने एवं अपनी बात रखने हेतु प्रेरित करते हुए डायन प्रथा एवं मानव तस्करी (विशेषकर बच्चियों का) के उन्मूलन के प्रति ग्रामीणों को

जागरूक किया गया तथा सभी ग्रामीणों से अपील की गयी कि आप सभी अपने बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करें तथा सभी से यह निवेदन किया गया कि आप अपने बच्चे को किसी भी तरह के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त ना होने दें.

पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्यक्रम में युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फुटबॉल तथा छोटे बच्चे के बीच पढ़ने से संबंधित सामानों का वितरण किया गया.

Related Articles

Back to top button