Lead NewsMain SliderNationalTOP SLIDER

सावधान ! अब कोराना का UK वाले स्ट्रेन से भी खतरनाक स्ट्रेन पहुंचा भारत

इस स्ट्रेन पर तीन तरह की एंटीबॉडीज का नहीं हो रहा है असर

Uday Chandra

New Delhi : भारत में अब कोरोना के यूके वाले स्ट्रेन से भी खतरनाक स्ट्रेन पहुंच गया है. यह बेहद खतरनाक है. जानाकरों के मुताबिक देश में कोरोना ने अपना रूप बदल लिया है,  यानी वह म्यूटेट कर गया है. इसके कारण अब उस पर तीन तरह की एंटीबॉडीज का कोई असर नहीं हो रहा है. कोरोना ने जो म्यूटेशन किया है वो दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन जैसा है. कोरोना का इस नए स्ट्रेन पर आपके शरीर में बन रही एंटीबॉडीज का असर कम होगा. यह चौंकाने वाली जानकारी मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल सेंटर के शोधकर्ताओं ने दी है. उन्हें मुंबई शहर से बाहर के तीन कोरोना मरीज मिले हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका के कोरोना म्यूटेशन की तरह ही म्यूटेशन हुआ है.

टाटा मेमोरियल सेंटर में हीमैटोपैथोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. निखिल पाटकरकी टीम ने इस नए स्ट्रेन का पता लगाया है. डॉ पाटकर के अनुसार मुंबई में जो म्यूटेशन मिला है वो E484K म्यूटेशन है जो कि दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाले कोरोना स्ट्रेंस K417N, E484K और N501Y जैसा है.

डॉ. पाटकर और उनकी टीम ने 700 कोरोना मरीजों के  सैंपल्स में से E484K म्यूटेशन वाला वैरिएंट खोजा है. कोरोना के इस नए वैरिएंट को भारत में पहली बार आइसोलेट किया गया है. E484K म्यूटेशन खतरनाक है क्योंकि तीन तरह की एंटीबॉडीज पर इसका बहुत कम असर होता है। साधारण शब्दों में कहा जाए तो अगर आप E484K म्यूटेशन वाले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो आपको ठीक होने में अधिक समय लग सकता है. अब पूरी दुनिया में यूके कोरोना स्ट्रेन के बाद अफ्रीकी कोरोना स्ट्रेन पर ध्यान दिया जा रहा है. क्योंकि ये यूके वाले कोरोना स्ट्रेन से ज्यादा खतरनाक है.

इसे भी पढ़ेंःकरीब 70 बच्चों के यौन शोषण का आरोपी है यह जूनियर इंजीनियर, पत्नी भी करती थी मदद

Related Articles

Back to top button