
Ranchi: कोरोना लॉकडाउन के दौरान देश में पहली ट्रेन का परिचालन हैदराबाद से हटिया स्टेशन के लिये हुआ था. इस ट्रेन में श्रमिकों को लाया गया था. इसके बाद से कई ट्रेनों का परिचालन किया गया. लेकिन अभी भी राजधानी से ट्रेनों का परिचालन सामान्य नहीं हुआ है. दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल की अनुसार कोरोना लॉकडाउन के पहले 64 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन हुआ करता था. अभी मात्र 33 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है. ऐसे में 31 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन अब भी बाकी है. रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों को शुरू करने के लिये अलग अलग समय में अनुमति दी गयी. पहली बार में कई में विशेष ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिली. इसके बाद त्योहार के दौरान कई त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाए गये. इसके बाद से ही ट्रेनों के परिचालन में अधिकता देखी गयी. लेकिन इसके बाद भी कई प्रमुख जगहों के लिये ट्रेनें अभी भी बंद हैं.
कई नयी ट्रेनों के परिचालन की अनुमति नहीं- सीपीआरओ
दक्षिण पूर्व रेल मंडल के सीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि फिलहाल रेलवे बोर्ड की ओर से नयी ट्रेनों के परिचालन की अनुमति नहीं दी गयी है. पिछले सप्ताह दस जोड़ी ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी गयी थी. उन्होंने बताया कि अभी भी कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बंद हैं. इसमें रांची जयनगर, रांची सासाराम, रांची पूणे, रांची न्यू जलपाईगुड़ी समेत कई और ट्रेनें शामिल हैं. इनमें से रांची-जयनगर और रांची-सासाराम ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिये शुरू किया गया था लेकिन रेलवे बोर्ड के आदेश पर फिलहाल दोनो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन बंद है.
इसे भी पढ़ें- बाइक पर सवार थे परिवार के पांच सदस्य, गिर गई बच्ची, ट्रैक्टर ने कुचला – मौत
अलग-अलग समय में दी गयी अनुमति
सिंतबर के बाद से अधिक संख्या में ट्रेनों के परिचालन को अनुमति दी गयी. इसमें पहली बार दस, फिर 13 और पिछले सप्ताह 10 जोड़ी ट्रेनों के परिचालन को अनुमति दी गयी है. आने वाले समय में स्थिति के सामान्य होने की उम्मीद करते हुए कुछ और ट्रेनों के परिचालन को अनुमति दी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- राजधानी में नामकुम और हरमू के युवकों ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी




