Lead NewsNational

भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत नहीं करेंगे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन

गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था जॉनसन को

New Delhi : कोविड-19 महामारी के कारण ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन का इस माह का भारत दौरा टल गया है. ब्रिटिश पीएम जॉनसन को भारत में गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करनी थी.

गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद वहां लॉकडाउन लगाया गया है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. वहां स्थिति गंभीर है. वहां वायरस का स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है. इसे देखते हुए कई देशों ने यात्रा संबंधी रोक भी लगा रखी है. यात्रा पर अस्थायी बैन लगाने के बावजूद 30 से ज्यादा देशों में म्यूटेंट वर्जन से संक्रमण के मामले पाये गये हैं. यहां तक कि भारत में इस तरह के 58 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज या तो ब्रिटेन से आये हैं या ब्रिटेन के यात्रियों के संपर्क में आये थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को न्योता भेजा था, ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने दिसंबर में स्वीकार कर लिया था.

इसे भी पढ़ें : सीएम के काफिले पर हमला करनेवालों पर हो सख्त कार्रवाईः पुलिस एसोसिएशन

Related Articles

Back to top button