DhanbadJharkhand

धनबाद: गोविंदपुर पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Dhanbad: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सिटी फ्यूल पेट्रोल पंप में बीते 30 दिसम्बर को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम मोहम्मद इलियास अंसारी और समीर खान हैं. बता दें कि इससे पहले शक के आधार पर हिरासत में लिए गये अन्य दो लोगों को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया गया है. उक्त मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इलियास और समीर खान के खिलाफ फायरिंग की घटना के पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं. दोनों विगत 22 दिसंबर से ही जेल में बंद कुख्यात अपराधियों से मोबाइल से संपर्क में थे.

 इसे भी पढ़ें- घोर लापरवाहीः प्रसूता के पेट में डॉक्टर ने छोड़ दिया तौलिया, 77 दिनों के बाद फिर ऑपरेशन कर निकाला

 जेल में बंद अपराधियों के लोकल लिंक का कर रहे थे काम

गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सिटी फ्यूल्स के मालिक गुलाम कादिर अंसारी,उनके भाई और जिप सदस्य शहनाज परवीन के पति सोहराब अंसारी समेत अन्य लोगों से रंगदारी में स्कॉर्पियो मांगने के मामले में लोकल लिंक का काम कर रहे थे. इन्हीं दोनों ने जेल में बंद अपराधियों को रंगदारी मांगने के लिए उपरोक्त नंबर दिए थे और गोली कांड में भी इनकी संलिप्तता थी. गुलाम कादिर अंसारी की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराने के बाद दोनों को साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें- आखिर कौन मेहरबान है इन दो कांस्टेबलों पर, 5 सालों से जमे हैं आदित्यपुर थाने में

Related Articles

Back to top button