JharkhandSimdega

कोरोना से लड़ते हुए नक्सलियों पर भारी रही सिमडेगा पुलिस

  • 30 उग्रवादियों की गिरफ्तारी करते हुए दो नक्सली को आत्मसमर्पण करवाया.

Ranchi: कोरोना संकटकाल के दौरान वर्ष 2020 में एक तरफ जहां पुलिस सोशल पुलिसिंग के तहत लोगों की मददगार बनी, वहीं दूसरी तरफ इसी दौरान पुलिस नक्सलियों और उग्रवादियों पर भारी पड़ते हुए 30  उग्रवादी को सलाखों के पीछे भी पंहुचाया और दो नक्सली को आत्मसमर्पण करवा कर उन्हें मुख्यधारा में में जोड़ा.

पुलिस कप्तान डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि वर्ष 2020 में सिमडेगा पुलिस ने पीएलएफआइ के एरिया कमांडर सचित सिंह सहित पीएलएफआइ के 29 सक्रिय उग्रवादियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने भाकपा माओवादी के दो नक्सली विनोद पंडित और गणेश लोहरा को आत्मसमर्पण करवाते हुए मुख्यधारा से जोड़ा है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन  पीएलएफआइ के साथ जलडेगा और बानो थाना क्षेत्र में चार बार मुठभेड़ भी हुई है, जिसमें जलडेगा थाना क्षेत्र के बांसजोर ओपी अंतर्गत बेंदोचुंआ बंडिगटोली जंगल में मुठभेड़ के दौरान पीएलएफआइ के एक उग्रवादी बलि सिंह उर्फ पंडित को पुलिस ने मार गिराया.

इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न उग्रवादियों से एके 47 सहित 13 बंदूकें और पिस्टल, 186 जिंदा कारतूस, 03 मैगजीन, 05 खोखा, 36 मोबाइल, एक वायरलेस और दो मोटरसाइकिल बरामद किये हैं.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में पुलिस ने 33 मोबाइल धारकों के खोये मोबाइल बरामद कर लिये हैं जिसकी कुल क़ीमत 43899 रुपए है. इसके साथ ही पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चला कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार करते हुए इनके पास से 8155 रुपये बरामद किये हैं.

इसके अलावे पुलिस ने लंबित कांडों और अन्य मामलों में कुल 872 लोगों की गिरफ्तारी की है. वहीं पुलिस ने अपराधियों से 11 देशी कट्टा, 37 जिंदा कारतूस, 11 खोखा, 10 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल और छिनतई के 29700 रुपये बरामद किये हैं.

वहीं वर्ष 2020 में जिले में हुए अपराधों की बात करें तो कुल 54 हत्याएं, 01 डकैती, 06 लूट, 43 चोरी, 10 अपहरण, 34 बलात्कार, 10 अर्म्स एक्ट, 14 रंगदारी, 04 महिला प्रताड़ना, 07 एसटी एसी मामले, 09 नक्सल घटनाएं, 102 मोटरसाइकिल दुर्घटनाएं, 07 साइबर क्राइम के अलावे 288 अन्य मामलों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हुए हैं.

सोशल पुलिसिंग के तहत एनडीआरएफ की मदद से पुलिस ने तेज़धार में फंसे एक मछुआरे की भी जान बचायी.

इसे भी पढ़ें – Good News: राजधानी एक्सप्रेस बनी ऑपरेशन थियेटर, बोगी में गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

Related Articles

Back to top button