
Ranchi : खूंटी में पिछले दिनों पुलिस मुठभेड़ में मारा गया पीएलएफआई का रीजनल कमेटी मेंबर जीदन गुड़िया के पास से पुलिस को 75 सिम मिला है. अब जांच में जुटी पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह इतनी बड़ी संख्या में सिम का क्या उपयोग करता था. मालूम हो कि राज्य के विभिन्न थानों में जीदन के खिलाफ डेढ़ सौ से अधिक मामले दर्ज हैं. इस पर पंद्रह लाख इनाम भी घोषित था.
हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में सिम मिलने पर पुलिस अधिकारी कुछ बोल नहीं रहे हैं, बस इतना कहा रहे हैं कि फिलहाल जांच चल रही है. सीआईडी सिम की डिटेल्स खंगाल रही है.पुलिस को उम्मीद है कि सिम से कई राज का पर्दाफाश होगा.
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीदन गुड़िया अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग सिम का इस्तेमाल करता था. लेवी वसूलने, ग्रामीणों से बात करने, हथियार सप्लाइयरों से बात करने के लिए अलग-अलग सिम का उपयोग करता था. खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर बताते हैं कि इतनी बड़ी संख्या में सिम उसके पास कैसे पहुंचा यह भी जांच की जा रही है. इन्हें आशंका है कि नक्सली का सफेदपोश समेत विभिन्न एजेंटों से संपर्क रहता है, जिन के जरिये इन तक सिम पहुंचता है.
इसे भी पढ़ेंःबंपर सरकारी नौकरी : अगर आप ग्रेजुएट हैं तो SSC के 6506 पोस्ट पर एप्लाई करने का गोल्डन चांस




