Education & CareerLead NewsRanchi

रांची में इस भव्य बिल्डिंग में होगी अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की पढ़ाई, 400 स्टूडेंट्स पढ़ेंगे

  • स्मार्ट सिटी में 7.5 एकड़ जमीन पर 110 करोड़ रुपये की लागत से बनी है यह बिल्डिंग

Ranchi  : झारखंड में अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट की शिक्षा के लिए रांची के धुर्वा में झारखंड अर्बन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (जुपमी) का भव्य भवन बनकर तैयार है. अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 29 दिसंबर को आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस भवन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. यह भवन एचईसी परिसर के स्मार्ट सिटी क्षे़त्र में 7.5 एकड़ भूमि पर 110 करोड़ रुपये की लागत से बना है. हैदराबाद की कंपनी केएमवी ने इस भवन का निर्माण कराया है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा सर्वेक्षण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ेंगे ग्रामीण

स्विमिंग पूल है मुख्य आकर्षण

कंपनी के निदेशक केएमवी प्रसाद राव की मानें, तो जुपमी भवन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है. भवन में 400 विद्यार्थियों के अध्ययन की क्षमता है. इस भवन का बिल्डअप एरिया 6900 वर्गमीटर है. अकादमी भवन में कुल बेसमेंट एवं भूतल के साथ चार तल हैं. जुपमी के कुल भूखंड का लगभग 44 प्रतिशत हिस्से में पर्यावरण सुरक्षा का भरपूर ख्याल रखा गया है. जुपमी परिसर में कुल 130 कार एवं 100 मोटरसइकिल पार्किंग की व्यवस्था है. जुपमी भवन का स्विमिंग पूल प्रमुख आकर्षण है. कैफेटेरिया का भी प्रावधान है. सभी सुविधाओं से युक्त भव्य एवं अत्याधुनिक सेमिनार कक्ष, प्रस्तुतीकरण कक्ष और पुस्तकालय का भी निर्माण कराया गया है. अकादमी भवन केंद्रीयकृत वातानुकूलित है.

जुपमी परिसर में कुल अलग-अलग प्रीमियम रूम (ग्राउंड फ्लोर+9 तल्ले), पुरुष छात्रावास (ग्राउंड फ्लोर+10 तल्ले),  महिला छात्रावास (ग्राउंड फ्लोर+9 तल्ले), स्टाफ क्वार्टर (ग्राउंड फ्लोर+6 तल्ले) और निदेशक आवास (ग्राउंड फ्लोर+1 तल्ले) भवन बने हुए हैं.

इसे भी पढ़ें- डीजीपी ने चेताया, फ्री लैपटॉप देने का वादा करनेवालों से बचें, साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी चुराना चाहते हैं

Related Articles

Back to top button