
Dhanbad : बैंकमोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार रतन जी रोड स्थित किताब महल नामक दुकान में रविवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वहां रखे सात लाख रुपये नकद और 60-70 पीस चांदी के सिक्के चुरा लिये. जबकि, दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी खोलकर ले गये.

इसे भी पढ़ें- मोनी मिसिंग केस की गुत्थी सुलझी! पुलिस बोली- पति ने ही हत्या कर जला दी थी लाश
प्रतिष्ठान के संचालक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इलाके में चोरों के इरादे बुलंद हैं. बीते कई दिनों से चोरों द्वारा रेकी और चोरी का प्रयास इलाके में किया जा रहा था, परंतु वह कामयाब नहीं हो रहे थे. रविवार की देर रात चोरों को अपने प्रयासों में कामयाबी मिली और दुकान का शटर तोड़कर सात लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. लगातार तीन दिन से बैंक में छुट्टी रहने के कारण रकम को जमा नहीं किया जा सका था. वही रखी हुई रकम चोरों ने चुरा ली.

बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष अजय नारायण लाल ने बताया कि बैंक मोड़ में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता है. इस कारण लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं.
इसे भी पढ़ें- डीजीपी ने चेताया, फ्री लैपटॉप देने का वादा करनेवालों से बचें, साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी चुराना चाहते हैं




