JharkhandRanchi

29 दिसंबर को पारा शिक्षकों के स्थायीकरण एवं वेतनमान की नियमावली घोषित नहीं हुई तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन: मोर्चा

Ranchi: सूबे के पारा शिक्षकों के स्थायीकरण और वेतनमान की नियमावली की घोषणा नहीं होने पर पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है.

रविवार को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में बैठक कर निर्णय लिया गया कि सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल पर आयोजित कार्यक्रम में अगर 29 दिसंबर को कोई निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन उग्र तरीके से चलेगा. आंदोलन की तैयारी के लिए तीन जनवरी को सभी 264 प्रखंड कमेटी व 10 जनवरी को सभी 24 जिला कमेटी की बैठक होगी.

इस मौके पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के वायरल ऑडियो पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. अप्रशिक्षित व एनसी अंकित पारा शिक्षकों के 19 माह से बकाए मानदेय का भुगतान, पश्चिमी सिंहभूम के 69 सहित विभिन्न जिलों के विगत वित्तीय वर्ष के बकाया मानदेय भुगतान, छतरपुर एवं नौडीहा बाजार प्रखंड के 436 पारा शिक्षकों के बकाया मानदेय भुगतान एवं टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों के विसंगति मानदेय का भुगतान को लेकर आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिया गया.

एकीकृत मोर्चा की राज्य इकाई के चुनाव का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 21 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया. बैठक में राज्य इकाई के सदस्यगण, सभी जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – भाजपा का लेखा जोखाः घर लौटे बाबूलाल, केंद्रीय टीम में बढ़ी प्रदेश भाजपा की धमक

Related Articles

Back to top button