Crime NewsJharkhandRanchi

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Ranchi: रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू के शिवदयाल नगर के रहने वाले दीपक कुमार (28) ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की बतायी जा रही है.

दीपक मूलरूप से पांकी थाना क्षेत्र के द्वारिका का रहने वाला था. वर्तमान में वह रांची के हरमू शिवदयाल नगर में किराए पर कमरा लेकर रहता था और जेपीएससी की तैयारी कर रहा था.

जानकारी के अनुसार दीपक का एक मित्र रविवार शाम चार बजे उसके कमरे में आया. दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. संदेह होने पर उसने आसपास में रहने वाले मकान मालिक व अन्य किराएदारों को इसकी जानकारी दी. उन लोगों ने भी दरवाजा खोलवाने की कोशिश की. मगर भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. बगल के एक खिड़की से जब देखा कि दीपक पंखा में फंदा के सहारे झूल रहा था.

इसके बाद मकान मालिक ने मामले की जानकारी अरगोड़ा थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है. वैसे पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजन के आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा.

इसे भी पढ़ें – भाजपा का लेखा जोखाः घर लौटे बाबूलाल, केंद्रीय टीम में बढ़ी प्रदेश भाजपा की धमक

Related Articles

Back to top button