JharkhandLead NewsMain SliderNEWSRanchi

रांची जिला प्रशासन की लापरवाही, परमवीर अल्बर्ट एक्का को जयंती पर भुलाया

जयंती पर प्रतिमा की सफाई तक नहीं हुई, विरोध में एक दिवसीय धरना

Ranchi : जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से परमवीर अल्बर्ट एक्का को बिसार दिया गया. राजधानी रांची के हृदयस्थल पर लांस नायक अलबर्ट एक्का की आदमकद प्रतिमा सैनिक लिबास में मशीनगन ताने स्थापित है. आज (27 दिसंबर) परमवीर अल्बर्ट एक्का की जयंती है. प्रत्येक वर्ष इस मौके पर प्रतिमा की साफ-सफाई और जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. इस बार एसा कुछ नहीं हुआ. यहां तक की प्रशासन की ओर से प्रतिमा की सफाई भी नहीं कराई गई.

प्रतिमा की उपेक्षा से आहत होकर राष्ट्रीय युवा शक्ति के बैनर तले युवाओं ने एक दिवसीय धरना दिया और प्रतिमा की साफ सफाई की गई. राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि जिला प्रशासन की घोर लापरवाही है कि परमवीर अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर भी उनकी प्रतिमा की साफ सफाई नहीं हुई.

1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई को कोई शायद ही भूल सकता है. युद्ध भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच था लेकिन इस जंग से बांग्लादेश को नई जिंदगी मिली. आज परमवीर की प्रतिमा पर पुण्यतिथि की पुष्पमाला पड़ी हुई थी. राष्ट्रीय युवा शक्ति का कहना है कि आज सफाई के दौरान प्रतिमास्थल से शराब की बोतल मिली है.

इसे भी पढ़ेः राज्य के 1180 छात्र-छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन, मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

Related Articles

Back to top button