
- हत्या, लूटपाट, टेरर फंडिंग पोस्टरबाजी सहित 9 मामलों का है आरोपी
Chatra : चतरा में पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने कोयलांचल के आतंक टीएसपीसी एरिया कमांडर आदेश गंझू को गिरफ्तार किया है.
आदेश गंजू पर हत्या, लूटपाट, टेरर फंडिंग, पोस्टरबाजी समेत 9 से अधिक मामले दर्ज हैं. इन सभी मामलों में पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी. पुलिस गिरफ्त में आये आदेश गंजू के ऊपर कोयला व्यवसायी साबिर अंसारी की हत्या, लातेहार के मैक्लुस्कीगंज के जेएमएम नेता मदन साहू की हत्या समेत सीसीएल अधिकारियों को धमकी देकर दहशत फैलाने का भी आरोप है. पिपरवार पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
पिपरवार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी नितेश दुबे ने बताया कि हत्या, मारपीट नक्सली हिंसा में शामिल एरिया कमांडर की गिरफ्तारी से कोयलांचल शांत होगा.
उन्होंने बताया कि इस की गिरफ्तारी न सिर्फ चतरा पुलिस के लिए बड़ी सफलता है बल्कि पीएसपीसी नक्सलियों के लिए बड़ा झटका भी. आदेश की गिरफ्तारी से कोयलांचल में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी नक्सलियों की कमर टूट गयी है.




