JharkhandLead NewsRanchi

बिरसा जैविक उद्यान : लोगों के नहीं पहुंचने से प्राकृतिक वातावरण को एंजॉय कर रहे पशु-पक्षी

Ranchi : लॉकडाउन की वजह से बंद बिरसा जैविक उद्यान में यूं तो पर्यटकों की एंट्री नहीं है, पर वहां के पशु-पक्षियों की विशेष देखभाल की जा रही है.

वैसे तो जानवर अपने रूटीन लाइफ ही फॉलो कर रहे हैं. लेकिन लॉकडाउन के बाद से आम लोगों के संपर्क में नहीं आने से जानवर पूरी तरह से मस्ती के मूड में हैं. ठंड होने की वजह से उन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

जानवरों के लिए विशेष हीटर, कंबल आदि का इंतजाम किया गया है. इन जानवरों की देख-रेख करनेवाले बताते हैं कि उद्यान में बाहर से लोगों के नहीं आने से जानवर खूब मस्ती कर रहे हैं. बंदर अलग-अलग तरह की आवाज निकाल रहे हैं. वहीं पक्षियों के लिए यह एकांत काफी अच्छा रहा. कुछ पक्षियों ने अंडे दिये हैं.

इसे भी पढ़ें : देखिए, पुलिस मुठभेड़ में कैसे मारा गया 15 लाख का इनामी जिदन गुड़िया

जानवरों की विशेष देख-रेख की जा रही

लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के संपर्क में जानवरों के नहीं आने पर स्वभाव के बदलाव के संबंध में जू के चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश साहू ने बताया कि थोड़ा परिवर्तन तो स्वभाव में आया हैं, पर इसे बदलाव नहीं कहा जा सकता है.

न रखा जा रहा है. नियमित रूप से सैनिटाइज्ड अब भी कराया जा रहा है. ठंड में तबीयत खराब न हो इसके उपाय भी किये जा रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इस बार की अच्छी बात यह है कि पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है.

यह इजाफा विभिन्न प्रजातियों में लगभग 200 के करीब है. वहीं शुतुरमुर्ग और इमू जैसे पक्षियों ने अंडे दिये हैं. ठंड और धूप के बीच बाघिन अनुष्का के बच्चे भी स्वस्थ हैं और अपनी मां के साथ बाड़े में दिन भर खेलते रहते हैं.

इसे भी पढ़ें : कॉरपोरेट घरानों की दलाली बंद करें केंद्र सरकार, कृषि कानून वापस लें : भुवनेश्वर मेहता

विभागीय बजट से चल रहा काम, नहीं के बराबर हुई आय

इस साल बिरसा जू की विजिटर से होनेवाली आय नहीं के बराबर हुई है. हालांकि प्रबंधन की मानें तो शुरुआत के तीन महीने जो आय हुई वो सामान्य दिनों में होनेवाली आय की 15 फीसदी भी नहीं है.

यानी बिरसा जू की जितनी साल भर में आमदनी होती है, इस साल जनवरी से मार्च में लॉकडाउन होने तक केवल 15 फीसदी ही हो पायी है. ऐसे में जू में जानवरों के रख-रखाव पर होनेवाला खर्च विभागीय बजट से ही पूरा हो रहा है.

ऐसे में विभिन्न अधिकारियों की मानें तो प्रबंधन सरकारी आदेश से चिड़ियाघर खोलने की भी तैयारी कर रहा है. प्रबंधन के मुताबिक अब कोरोना संक्रमण के बीच जहां सब कुछ खुल रहा है.

ऐसे में अगर सरकार से जू खोलने की गाइडलाइन प्राप्त होती है तो हम उसके लिए भी तैयार हैं. हम जानवरों के साथ अपने पर्यटकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे.

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Related Articles

Back to top button