Crime NewsJharkhandRanchi

पांचवीं क्लास की छात्रा पांच महीने की गर्भवती, प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया यौन शोषण का केस

प्रेमी और उसकी मां पर जान से मारने की धमकी देने का भी लगाया आरोप

Ranchi : पांचवीं कक्षा में पढ़नेवाली एक पांच माह की गर्भवती नाबालिग छात्रा (14 वर्ष) ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है.

छात्रा ने इस संबंध में आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना में सोमवार को मामला दर्ज कराया है. आरोपी युवक का नाम विकास लोहरा है और वह रांची के खेलगांव के गाड़ी होटवार लोहरा टोली का रहनेवाला है.

इसे भी पढ़ें : कॉरपोरेट घरानों की दलाली बंद करें केंद्र सरकार, कृषि कानून वापस लें : भुवनेश्वर मेहता

एक साल पहले हुई थी दोस्ती, शादी का झांसा दे महीनों तक करता रहा यौन शोषण

नाबालिग छात्रा ने महिला थाना में लिखित शिकायत देकर पुलिस को बताया है कि विकास लोहरा उसका पड़ोसी है. एक साल पहले विकास के साथ उसकी दोस्ती हुई. इस दौरान विकास उसे कभी-कभी मैदान, खेत में मिलने बुलाता था.

इसी क्रम में शादी का झांसा देकर विकास ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. छात्रा के अनुसार, इसके बाद विकास महीनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब वह गर्भवती हो गयी, तो युवक ने उससे संबंध तोड़ लिया. छात्रा अब पांच महीने की गर्भवती है.

इसे भी पढ़ें : तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

विकास और उसकी मां पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

छात्रा ने पुलिस को बताया कि शादी करने से इनकार करते हुए विकास ने कहा कि उसके गर्भ में उसका बच्चा नहीं है. छात्रा ने आरोप लगाया है कि विकास ने उसे थाना में शिकायत नहीं करने को कहा और जान से मारने की धमकी भी दी है.

छात्रा ने आरोपी विकास की मां पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. छात्रा के मुताबिक, विकास की मां ने धमकी दी है कि वह अपने चारों बेटों से उसे मरवा देगी. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें : बिरसा जैविक उद्यान : लोगों के नहीं पहुंचने से प्राकृतिक वातावरण को एंजॉय कर रहे पशु-पक्षी

Related Articles

Back to top button