
Chatra : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की दो दलित नाबालिग बहनों के साथ दो ऑटो चालकों के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. दोनों ऑटो चालक बिहार के रानीगंज नगवां दर्जी बिगहा के रहने वाले हैं. कुकृत्य को अंजाम देने वाले दोनों चालक सुनील यादव, एवं रौशन चौधरी हैं. दोनों के खिलाफ प्रतापपुर थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ऑटो चालकों से थी जान-पहचान
नाबालिग बहनों के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. पिता ने आवेदन में बताया है कि सप्ताहिक बाजार करने के लिए दोनों के परिजन हमेशा इन्हीं दोनों आरोपितों की ऑटो से रानीगंज बाजार जाया करते थे. जिस वजह से नाबालिग बहनों व ऑटो चालकों के बीच जान-पहचान थी.
घर ले जाकर किया दुष्कर्म
बताया गया बीते दिन दोनों बहनों को ऑटो चालक अपने ऑटो पर बैठा कर रानीगंज बजार ले गया और शाम में लौटते वक्त अपने घर नगवां दर्जी बिगहा ले जाकर उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया. रोने चिल्लाने व घर वालों को इसकी जानकारी देने की बात कहने पर दोनों शादी करने का झांसा दिया. दोनों युवती अपने घर आकर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद दोनों युवतियों के परिजन प्रतापपुर थाने में मामला दर्ज कराया.
जल्द होगी गिरफ्तारीः पुलिस
इस संबंध में प्रतापपुर थाना प्रभारी नइम अंसारी ने बताया कि दोनों ऑटो चालक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की जा रही है। बहुत जल्द ही दोनों ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः राजधानी में सेना से रिटायर्ड ने चलाई गोली, युवक की मौत




