ChatraJharkhand

चतरा में नाबालिग की करायी जा रही थी शादी, चाइल्ड हेल्प लाइन ने रुकवाया

लड़की बोली, वह आगे पढ़ना चाहती है, माता-पिता मरजी के खिलाफ करवा रहे थे शादी

Chatra : जिले के सिमरिया प्रखंड में एक बार फिर ग्रामीणों की जागरूकता से बाल विवाह पर समय रहते रोक लगा दी गई. मामला प्रकाश में आने के बाद संज्ञान लेते हुए चाइल्ड लाइन सब सेंटर की सदस्य अनीता मिश्रा ने डाड़ी गांव पहुंचकर विवाह को रुकवा दिया.

जानकारी के मुताबिक चाइल्ड लाइन सब सेंटर पर उसके हेल्पलाइन नंबर 1098 पर ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई. जिसमें बताया गया कि 15 वर्ष की नाबालिग बच्ची का विवाह करवाया जा रहा है. बरात की स्वागत की तैयारी चल रही है.

इस बात की जानकारी मिलने के बाद चाइल्ड लाइन की टीम शादी वाले घर में पहुंची. टीम के सदस्यों को देखकर बच्ची के परिजन घबरा गए.

इसे भी पढ़ेंः पढ़ें निर्भया के पिता की मार्मिक चिट्ठी, 16 दिसबंर 2012 की रात ने मुझे बद्रीनाथ सिंह से निर्भया का पिता बना दिया…पर आज भी अनगिनत निर्भया की चीखें आती है…

जब उसकी सर्टिफिकेट की जांच की गई तो पाया गया कि वह महज 15 साल की है. लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा है. सिमरिया पुलिस ने भी मामले को संज्ञान लेते हुए शादी पर प्रतिबंध लगा दिया.

इधर, बच्ची ने कहा कि वह आगे की पढ़ाई करना चाहती है. माता-पिता उसकी मरजी के खिलाफ शादी करवा रहे थे. उसके माता-पिता एक ट्रक के खलासी से शादी कराना चाह रहे थे. अनीता मिश्रा ने बताया लड़की के पिता से नाबालिग बेटी के शादी नहीं कराने का बांड भराया गया है.

साथ ही जबरन शादी कराने पर कार्रवाई करने व जेल भेजने की चेतावनी दी गई है. अनीता मिश्रा ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेंः अर्थव्यवस्था पर पड़ रही किसान आंदोलन की मार , रोज हो रहा 3500 करोड़ का नुकसान : एसोचैम

Related Articles

Back to top button