
Ranchi : ठंड के बढ़ते प्रकोप को देख अब कई स्वयंसेवी संस्थाएं गरीबों व असहाय लोगों को कंबल बांटने में लगी हैं. इसी कड़ी में अक्षत महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि. की ओर से रांची के बेड़ो प्रखंड स्थित गांव पुरना पानी नगड़ी में कंबल एवं मास्क वितरण किया गया.
इसे भी पढ़ें :खानपान में बदलाव और शादी में हो रही देरी बन रही बांझपन की मुख्य वजह
बढ़ती ठंड के बीच कंबल पाकर जरूरतमंदों ने काफी राहत महसूस की. लोगों ने कहा कि अब रात आसानी से कट जायेगी. कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालिका सीमा सिंह, अध्यक्ष अश्रिता तोपनो, कोषाध्यक्ष काजल कुमारी, सदस्य मुरारी सिंह, शुभम चौधरी, मंजु धान, प्रभामुनि कुजूर, कृपा लकड़ा, रायमानी तोपनो, सुमारी उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.




