
Hazaribagh: नवनिर्मित संवेदक संघ के लोगों ने विधायकों को पुष्पगुच्छ व शाल देकर सम्मानित किया है. विधायकों में सदर विधायक मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व पूर्व विधायक मनोज यादव शामिल है.
इसे भी पढ़ें :साल के अंत में मिल सकती है गुड न्यूज,29 दिसंबर को सीएम दे सकते है 500 लोगों को नियुक्ति पत्र
झारखंड निविदा नियमावली 2021 तक पुनरीक्षित हो
इस मौके पर संघ के सदस्यों ने विधायकों को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र में संघ ने पहली मांग यह रखी गई है कि 2018 के बाद झारखंड निविदा नियमावली पुनरीक्षित नहीं की गयी है. इसे 2021 तक पुनरीक्षित किया जाये. वहीं दूसरी तरफ खनिज मूल्य में नए नियमावली मैं चिप्स व स्टोन मेटल मैं नयी दर से ढाई सौ रुपये प्रति घन मीटर करने की बात कही.
तीसरी मांग में संघ ने बताया कि डिफेक्ट लायबिलिटी खत्म होने के बाद भी सिक्योरिटी मनी वापस नहीं होने से संवेदक को में कार्य क्षमता घट रही है. चौथे में मिट्टी की रॉयल्टी में अप्रत्याशित वृद्धि होने से और कुछ गलत नियमों की वजह से सारा पैसा रॉयल्टी में ही कट जाता है.

इसे भी पढ़ें :फर्जी कंपनियां सरकार के रडार पर, दो माह में 1.63 लाख जीएसटी रजिस्ट्रेशन रद्द, चार CA गिरफ्तार
मांगों पर जल्द विचार करे सरकार
वहीं 25 मार्च के बाद सरकार के सारे विकास कार्य बंद पड़ें हैं. इसके बाद भी विभाग द्वारा टाइम एक्सटेंशन काट लिया जा रहा है. संवेदक संघ के सभी सदस्यों ने 6 सूत्री मांगों पर सरकार से जल्द विचार करने की बात कही है. मांग पत्र सौंपने वालों में संवेदक संघ के अध्यक्ष दीपक मेहता, सचिव मुकेश साहू, दीपक सिंह, संजय उपाध्याय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :मानवाधिकार आयोग मानव तस्करी की घटनाओं पर चिंतित, राज्यों-मंत्रालयों को जारी किया परामर्श




