
Hazaribagh : बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र के इमली कोठी स्थित जमीन को लेकर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में शांति नर्सिंग होम के संचालक संजय जायसवाल ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.
आवेदन के अनुसार,
इमली कोठी स्थित पटेल टिंबर का भूमि विवाद कई वर्षों से चला आ रहा है. इसी को लेकर पटेल टिंबर के संचालक दिनेश पटेल और घनश्याम पटेल ने जमीन छोड़ने के एवज में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है. इस संबंध में बड़ा बाजार ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है. जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : 1.35 करोड़ की लागत से बने बर्न वार्ड में गौज बैंडेज व जेली तक नहीं




