Crime NewsSimdega

PLFI के तीन उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे

Simdega : बानो थाना क्षेत्र के कनरंवा जंगल से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पीएलएफआई के एरिया कमांडर सैमुएल कंडुलना उर्फ सामु के दस्ते के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को हथियार और जिंदा गोली बरामद हुए हैं.

पुलिस कप्तान डॉ शम्स तबरेज ने बताया कि बानो के कनरंवा के घने जंगलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया था. छापामारी के दौरान पीएलएफआई एरिया कमांडर सैमुएल कंडुलना दस्ते के तीन सक्रिय उग्रवादी नित्मोन कोंगाड़ी उर्फ मोटा, विल्सन कंडुलना और मुकुल समद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से एक देसी लोडेड कट्टा, 0.315 बोर की छह जिंदा गोलियां, एक स्मार्ट फोन, दो की-पैड फोन और एक काले रंग की सीबीजेड बाइक बरामद हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि इनमें से नित्मोन पर पूर्व से बानो और जलडेगा थानों में केस दर्ज हैं. यह फरार था. पुलिस कप्तान ने बताया कि छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- लापता युवक का शव मिला

Related Articles

Back to top button