Bihar

बिहार में इस बार दलगत आधार पर हो सकते हैं पंचायत चुनाव

नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट को इस मामले में लेना है अंतिम निर्णय

Patna: मध्य प्रदेश और राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) की तर्ज पर इस बार बिहार में भी दलगत आधार पर होने की संभावना जताई जा रही है. दलगत आधार पर पंचायत चुनाव होने से उम्मीदवार अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ सकता है. यानी कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP), राजद (RJD) और जदयू (JDU) और लोजपा जैसी पार्टी अपने सिंबल पर कैंडिडेट उतार सकती है. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट को लेना है.
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान और एमपी की तरह ही बीजेपी बिहार में भी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. ऐसे में इस साल एनडीए की ओर से चुनाव से पहले दलगत आधारित पंचायत चुनाव कराए जाने की बात कही जा सकती है.

पी टू पी फॉर्मूला पर काम कर रही बीजेपी

बता दें कि जेपी नड्डा (JP Nadda) के पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी पीटूपी (पंचायत टू पार्लियामेंट) के फॉर्मूला पर काम कर रही है. इसके तहत बीजेपी हर जगह अपने संगठन का विस्तार करने में लगी है. वहीं राजस्थान में बीजेपी को मिली जीत के बाद नेता व कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा: भवनाथपुर के शादी समारोह में फायरिंग, पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की मौत

इसी महीने तारीखों की हो सकती है घोषणा

बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की सुगबुगाहट दिखने लगी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर चुनाव की संभावित तारीखों को लेकर सुझाव मांगा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दो सप्ताह के अंदर सभी जरूरी जानकारियां देने की हिदायत दी है. उसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना है.

इसे भी पढ़ें :दुमका गैंग रेप : राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, डीजीपी से रिपोर्ट तलब

Related Articles

Back to top button