
Ranchi : झारखंड भाजपा में नयी ऊर्जा का संचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए साल के प्रथम सप्ताह में तीन दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे. इन तीन दिनों के प्रवास में वह बूथ से लेकर राज्य स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. सांगठनिक कामकाज की समीक्षा करेंगे. साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्य सरकार के कामकाज और पार्टी की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे.
इसे भी पढ़े:रांची में है 130 साल पुराना विशाल वाद्ययंत्र, जिसे बजा पाते हैं सिर्फ दो लोग
तैयारी शुरू
जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड प्रवास मुख्यतः संगठन की मजबूती को लेकर है. वह प्रदेश के नेताओं के साथ संगठन को नयी दिशा देने और भावी कार्यक्रमों पर मंथन करेंगे. नड्डा के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर झारखण्ड भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है. पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो गया है.
जिन-जिन जिले के संगठन का विस्तार नहीं हुआ है उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही जिन जिलों में कमिटी नहीं बनी है वहां के जिला समिति की घोषणा भी कर दी जायेगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष के झारखण्ड प्रवास का विधिवत कार्यक्रम प्रदेश पार्टी कार्यालय को मिल गया है. इसके अनुसार, नड्डा तीन से पांच जनवरी तक झारखंड में रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमों तथा बैठकों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
विधानसभा चुनाव के दौरान आए नड्डा
मालूम हो कि जेपी नड्डा इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड आए थे. पार्टी में राष्ट्रीरय अध्येक्ष के पद पर ताजपोशी के बाद उन्होंने झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल किया था. उन्होंरने पार्टी की अपनी नई टीम में झारखंड के पूर्व मुख्यफमंत्री रघुवर दास और राजद से भाजपा में शामिल हुईं अन्नटपूर्णा देवी को जगह दी थी. ये दोनों नेता पार्टी में राष्ट्री य उपाध्यईक्ष बनाए गए थे. वहीं राज्यसभा सांसद समीर उरांव को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था.
इसे भी पढ़े:बरियातू थाने की हाजत से फरार फिरोज नामकुम में दबोचा गया




