
New delhi: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,567 नए मामले सामने आए हैं. इस बीच 385 लोगों की मौत भी हुईं हैं. पिछले 5 महीने में यह एक दिन में संक्रमित हुए लोगों का सबसे कम आंकड़ा है. इससे जाहिर हो रहा है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ रही है. यही वहज है कि सक्रिय मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें : अनिल सोनी बने WHO के नये CEO, कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत चंदा जुटायेंगे
जल्द जंग जीतने की आस
भारत में अब तक 91,78,946 लोग इस जानलेवा वायरस की गिरफ्त से बाहर आ चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 39,045 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं. भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या 3,83,866 रह गई है. इधर, कोरोना वायरस की वैक्सीन पर भी तेजी से काम हो रहा है. ऐसे में कोरोना वायरस से जल्द ही हम जंग जीत जाएंगे.
रोजाना 10 लाख से अधिक की मौत
भारत में अब तक 97,03,770 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,40,958 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि, कई अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्युदर बेहद कम है.स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई कड़े कदम उठाए हैं और कोरोना जांच का दायरा लगातार बढ़ाया है. प्रतिदिन 10 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो रही है.मास्क और शारीरिक दूरी के नियमों का भी भारत में कड़ाई से पालन कराया जा रहा है. यही वजह है कि कोरोना की रफ्तार मंद पड़ रही है.
इसे भी पढ़ें : अमेरिका ने अब धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर पाकिस्तान व चीन को घेरा




