Crime NewsJharkhandRanchi

पुलिस के सामने हथकड़ी निकालकर फरार हुआ चोर

  • चोरी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच कराने ले जाया गया था सदर अस्पताल

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी से चोरी के आरोप में पकड़ा गया एक अपराधी गुरुवार सुबह पुलिस के सामने से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया. भागने वाले कैदी का नाम इमरान है और वह मौलाना आजाद कॉलोनी का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में छापेमारी कर रही है.

कैदी को हथकड़ी लगाकर कोरोना जांच कराने सदर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों को कैदी के भागने के काफी देर तक भनक नहीं लगी. पुलिस पदाधिकारी जब काउंटर से पर्ची कटवाकर कैदी को लेने पहुंचा तो पता चला कि जवान के हाथ में सिर्फ हथकड़ी की रस्सी है.

कैदी के भागने की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी व जवान के हाथ-पांव फूलने लगे, जिसके बाद तुरंत घटना की जानकारी नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार को दी गयी. इसके बाद तुरंत टेट्रा के माध्यम से घटना की जानकारी शहर के थाना प्रभारियों को दी गयी.

उसके बाद पूरी रांची पुलिस कैदी को खोजने में जुट गयी लेकिन खबर लिखे जाने तक कहीं से कैदी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी थी.

नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि फरार हुए अपराधी का पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया था. उन्होंने बताया की इमरान बाइक चोरी और कार चोरी के मामलों में भी गिरफ्तार किया गया था और वह चार बार जेल भी जा चुका है.

इसे भी पढ़ें – ट्रेड यूनियनों की हड़ताल : कोयला खनन और ट्रांसपोर्टिंग रहा ठप, अधिकतर बैंक बंद रहे

 

Related Articles

Back to top button