Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबाद  : एसीबी ने एसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

मुनेश कुमार के द्वारा अवैध कोयला के मामले में दर्ज एफआईआर से नाम हटाने के क्रम में 50,000  की घूस मांगी गयी थी.

Dhanbad :  झारखंड में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एसीबी टीम की कार्रवाई लगातार जारी है.  आज एसीबी की टीम ने धनबाद में बड़ी कार्रवाई की है. एक केस से नाम हटाने के लिए एस आई 50,000 घूस की मांग कर रहे थे, लेकिन एसआई अपने मंसूबे में सफल नहीं हुए. घूस लेते हुए एसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : अब कोल इंडिया भी बनायेगा सोलर से बिजली

50,000  की घूस मांगी गयी थी

एसीबी की टीम ने गोविंदपुर थाने के एसआई मुनेश तिवारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक मुनेश कुमार के द्वारा अवैध कोयला के मामले में दर्ज एफआईआर से नाम हटाने के क्रम में 50,000  की घूस मांगी गयी थी. लेकिन आरोपी घूस देने को तैयार नहीं था. इसकी शिकायत धनबाद एसीबी टीम से की गयी थी. जानकारी मिलते ही एसीबी की टीम ने इस मामले का सत्यापन कराया और इस सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी.   उसके वाद एसआई को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें : लालू के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में पीआईएल दायर

Related Articles

Back to top button