National

झुग्गी बस्तियों में इम्युनिटी पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से ज्यादा !

LUCKNOW: कोरोना वायरस मलिन बस्तियों में नहीं बल्कि पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों पर असरदार हमला कर रहा है. लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलिन बस्तियों में कराए गए करोना टेस्ट का आंकड़े तो यही कह रहे हैं. दरअसल, पिछले दिनों लखनऊ की मलिन बस्तियों से 11 हजार से अधिक सैंपल लिए गए थे, लेकिन इनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला.

इसे भी पढ़ें:एक लाख करोड़ डॉलर का बाजार, कब्जा जमाने की जुगत में अंबानी और बेजोस, जंग जारी…

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि लखनऊ की मलिन बस्तियों से कुल 11,622 सैंपल लिए गए थे. ये सैंपल 19 से 21 नवंबर के बीच लिए गए थे. हैरानी वाली बात है कि इन सैंपलों में से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं निकला. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां 6,850 एंटीजन और 4,772 आरटीपीसीआर टेस्ट किये थे. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यहां रहने वाले लोगों की की इम्युनिटी पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से ज्यादा मजबूत है. यही वजह है कि कोरोना यहां असरदार साबित नहीं हो रहा है.

इसे भी पढ़ें:धनबाद  : एसीबी ने एसआई को घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा

Related Articles

Back to top button