BiharJharkhandRanchi

लालू यादव को अविलम्ब होटवार जेल शिफ्ट किया जाये : भाजपा

Ranchi: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा मोबाइल पर बिहार के विधायकों को प्रलोभन देने का मामला गरमा गया है. मंगलवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के ट्विट के बाद झारखंड भाजपा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को अविलम्ब कैली बंगले से वापस होटवार जेल शिफ्ट किया जाये.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा लम्बे समय से कहते आ रही है कि लालू प्रसाद यादव सजायाफ्ता मुजरिम हैं. लेकिन उनको आलीशान बंगले में रहने की सुविधा राज्य सरकार ने उपलब्ध कराई है. इसका देश में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है.
उन्होंने सुविधाओं का दुरूपयोग किया. बिहार के चुनाव का संचालन किया.

इसे भी पढ़े :मैट्रिक-इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए दो दिसंबर तक होगा रजिस्ट्रेशन, इस बार सात लाख स्टूडेंट्स की संभावना

कई बार तस्वीरें आई कि वे अनधिकृत रूप से लोगों से मिलते रहे हैं, मोबाइल का प्रयोग करते रहे हैं. जबकि मोबाइल प्रतिबंधित सूची में है. यह जेल मैन्युअल का उल्लंघन है. राज्य सरकार अविलम्ब लालू प्रसाद यादव को होटवार जेल शिफ्ट करे. होटवार में भी अस्पताल है. वहां भी उनका इलाज चल सकता है.

इसे भी पढ़े :कोरोना का साइड इफेक्ट : एविएशन सेक्टर को 157 अरब अमेरीकी डॉलर से अधिक का नुकसान संभव

Related Articles

Back to top button