Crime NewsKoderma

गोविंदपुर के युवक का शव जवाहर घाट से बरामद

  • 12 नवम्बर से था गायब, हत्या की आशंका

Koderma: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाट अंतर्गत कोटवारडीह डैम से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. रविवार को ग्रामीणों ने शव को डैम में तैरता हुआ देखा जिसकी सूचना चंदवारा थाना को दी गयी.

सूचना पा कर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शाहिद रजा, एसआई राजेश्वर पासवान, एसआई रंजीत कुमार, एएसआई दाउद पवारिया व पुलिस के जवानों ने शव को अपने कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया. मृतक युवक की पहचान धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दिनेश कुमार गुप्ता (23 वर्ष, पिता मदन कुमार गुप्ता) के रूप में की गई है.

मृतक के जेब से एक पॉकेट डायरी बरामद की गई जिसमें मिले नम्बर से उसकी शिनाख्त हो पाई. वही युवक के परिजनों द्वारा गोविंदपुर थाना में 12 नवम्बर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. इसमे कहा गया था कि युवक दीपावली की खरीदारी करने 12 नवम्बर को शाम 5 बजे अपने घर निकला था. मृतक गोविंदपुर में सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करता था.

इसे भी पढ़ें – दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदारी, इस बार 20 प्रतिशत अधिक होंगे धान खरीदारी केंद्र

Related Articles

Back to top button