
Mubmai : मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करनेवाली कथित ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ करने के मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को क्रमश: 23 और 24 नवंबर को उनके समक्ष पेश होने के लिए कहा है.
मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीसरी बार इन्हें बांद्रा पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा है. इससे पहले 26- 27 अक्टूबर और फिर 9 तथा 10 नवंबर को भी वे पेश नहीं हुई थी.
इसे भी पढ़ें: बिहार : राष्ट्रगान भी नहीं आता घोटाले के आरोपी शिक्षा मंत्री मेवा लाल को, राजद ने वीडियो शेयर कर नीतीश को घेरा
पहले भी पेश नहीं हुई थीं
कंगना ने पुलिस को बताया था कि उनके परिवार में शादी है और वह 15 नवंबर के बाद पेश हो सकती हैं. बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अभिनेत्री और उनकी बहन को बयान दर्ज कराने के लिए 21 अक्टूबर को पहला नोटिस जारी किया था. कंगना के वकील ने नोटिस का जवाब भेजा था, जिसमें कहा गया था कि कंगना फिलहाल हिमाचल प्रदेश में हैं और अपने चचेरे भाई की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं.
बांद्रा पुलिस ने इसके बाद दोनों को इस मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए 9 तथा 10 नवंबर को थाना आने को कहा था, लेकिन तब भी वह पेश नहीं हुई थीं.
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने पिछले महीने बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर और फिटनेस ट्रेनर मुनव्वर अली सैयद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिये थे. यह शिकायत कंगना और उनकी बहन के कथित बयानों को लेकर की गयी थी.
इसके बाद बांद्रा पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ भादवि की धारा 153-ए (विभिन्न धर्मों के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य जानबूझ कर करना), 124-ए (राजद्रोह), 34 (साझा इरादे) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसे भी पढ़ें: शनिवार से राजधानी में बढ़ेगी ठंड, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा




