JharkhandLead NewsRanchi

रांची में कांग्रेस की चौखट पर पहुंचे युवा, पूछा- क्या हुआ तेरा वादा

  • खुद को घिरता देख पार्टी प्रवक्ता भी अभ्यर्थियों के साथ बैठ गये धरने पर
  • बोले- अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आज भी गंभीर है कांग्रेस, छठ के बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करेगी सरकार

Ranchi : 15 नवंबर बीत गया, लेकिन कांग्रेस विधायक का वादा पूरा नहीं हुआ. इससे नाराज वे युवा सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव कर दिया, जिनकी मांगों को 15 नवंबर तक पूरा कराने का कांग्रेस विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था.

इस दौरान उन युवाओं में कांग्रेस नेता के प्रति नाराजगी साफ दिख रही थी. युवाओं की इस नाराजगी को देख कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे तो डैमेज कंट्रोल करने में जुट गये. वह अपनी ही पार्टी के कार्यालय पर उन युवाओं के साथ धरने पर बैठ गये.

इसे भी पढ़ें : रिम्स को मिले 38 नये डॉक्टर, 18 विभागों में देंगे सेवा

पंचायत सचिव अभ्यर्थियों को विधायक ममता देवी ने दिया था आश्वासन

दरअसल, पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के लिए हुई परीक्षा की अंतिम मेधा सूची जल्द जारी करने की मांग को लेकर पिछले महीने अभ्यर्थी मोहराबादी के बापू वाटिका के पास धरने पर बैठ गये थे. अभ्यर्थी अनशन भी कर रहे थे. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से मुलाकात की थी.

24 अक्टूबर को प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचीं कांग्रेस विधायक ममता देवी ने जूस पिलाकर अभ्यर्थियों का अनशन समाप्त करवाया था. अभ्यर्थियों का दावा है कि उस वक्त विधायक ने आश्वासन दिया था कि 15 नवंबर तक उनकी मांगों को पूरा कर दिया जायेगा. लेकिन, मेधा सूची आज तक जारी नहीं की गयी.

इसे भी पढ़ें : कृषि बिल के विरोध में 26 नवंबर को गांवों को किया जायेगा बंद, 27 नवंबर को राजभवन मार्च

खुद को घिरता देख खुद भी अभ्यर्थियों के साथ धरने पर बैठक गये कांग्रेस प्रवक्ता

इससे नाराज इन अभ्यर्थियों ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया. इस दौरान अभ्यर्थियों के चेहरे पर कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ नाराजगी साफ झलक रही थी.

काफी देर बाद प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे सहित लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू पार्टी मुख्यालय पहुंचे. अपने को घिरता देख प्रवक्ता आलोक दुबे खुद भी अभ्यर्थियों के साथ ही धरने पर बैठ गये.

इसे भी पढ़ें : रिम्स को मिले 38 नये डॉक्टर, 18 विभागों में देंगे सेवा

आलोक दुबे बोले- 15 नवंबर तक मांग पूरी करने का आश्वासन नहीं दिया था

सोमवार को इन अभ्यर्थियों ने कई घंटों तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया. इस दौरान इन अभ्यर्थियों के साथ खुद भी धरने पर बैठे कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर कांग्रेस आज भी गंभीर है. हालांकि, आलोक दुबे ने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों की मांगों को 15 नवंबर तक पूरा करने का आश्वासन नहीं दिया गया था.

उन्होंने कहा कि अनशन समाप्त कराने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिनमंडल ने कहा था कि तीन नवंबर को उपचुनाव के मतदान के बाद वे लोग अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा कराने में जुटेंगे. दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इनकी मांगों को पूरा करने को लेकर लगातार प्रयासरत है. कैबिनेट में भी इस पर बात हुई है. सोमवार को ही विभागीय मंत्री आलमगीर आलम से कांग्रेसी नेताओं ने मुलाकात की है. मंत्री भी मांगों पर सहमत हैं. जल्द ही उनकी मांगों को राज्य सरकार पूरा करेगी.

तमाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लटका है पंचायत सचिव का रिजल्ट

बता दें कि वर्ष 2017 में पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. नियुक्ति की तमाम प्रक्रिया पूरी हो जाने के बावजूद आज तक नियुक्ति नहीं हुई है. इसे लेकर पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने आमरण अनशन का रास्ता अपनाया. करीब 12 दिनों तक आमरण अनशन पर रहे इन अभ्यर्थियों को कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने 24 अक्टूबर को आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द ही वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम से उनकी मुलाकात करवायी जायेगी और उनकी मांगों को बहुत जल्द पूरा कर दिया जायेगा. अभ्यर्थियों का कहना है कि कांग्रेसी नेता ने 15 नवंबर तक उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा, झामुमो, कांग्रेस सबने ठाना एक ही हठ- सरकार जी, नदी-तालाब में मत रोको छठ

छठ के अगले सप्ताह तक करिये इंतजार : आलोक दुबे

इधर, सोमवार की देर शाम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पर धरना खत्म हो गया. अभ्यर्थियों ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे से उनकी बात हुई है. इसमें आलोक दुबे ने कहा है कि छठ पूजा के अगले सप्ताह तक इंतजार करिये, नियुक्ति प्रक्रिया राज्य सरकार पूरी करेगी.

इसे भी पढ़ें : बिहारः गद्दी पर सातवीं बार बैठी नीतीश सरकार, हो गया शपथ ग्रहण, तारकिशोर और रेणु बने डिप्टी सीएम

Related Articles

Back to top button