
NewDelhi : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा आज जश्न के मूड में है. खबर आयी है कि आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. जानकारी दी गयी है कि शाम पांच बजे भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और शाम छह बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव : वामदलों को संजीवनी बूटी मिली… 16 सीटों पर परचम लहराया…
राज्य में एनडीए ने जबरदस्त वापसी की
बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो राज्य में एनडीए ने जबरदस्त वापसी की है. राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. लोजपा को एक, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने राज्य 5 सीटों पर जीत दर्ज की है
इसे भी पढ़ें : बिहार में हार पचा नहीं पा रही कांग्रेस, दिग्विजय सिंह की नीतीश को सलाह, भाजपा,संघ का साथ छोड़ तेजस्वी का साथ दें…
राजद को 75 सीट, राज्य की सबसे बड़ा पार्टी बनी
बिहार में राजद 75 सीट लेकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भाजपा पहली बार 74 सीटें लेकर दूसरे नंबर पर है. सत्ताधारी जदयू तीसरे पायदान पर फिसल गयी है. उसे महज 43 सीटें ही मिली है. कांग्रेस को 19 सीटें और वाम दलों को 16 सीटों हासिल हुई है.हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 4 और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 4 सीटों पर जीत मिली है.
नीतीश कुमार करेंगे बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव नतीजों के बाद की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे. हालांकि राज्य में सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनना तय माना जा रहा है, लेकिन आगे रणनीति को लेकर नीतीश कुमार भाजपा के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.
इसे भी पढ़ें : मोदी लहर का असर, बिहार विजय के साथ, 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में 40 सीटों पर भाजपा का परचम लहराया
उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा
उप मुख्यमंत्री सीएम सुशील मोदी ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कर दिया कि एनडीए का सीएम चेहरा कोई ओर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे. उन्होंने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार के नाम पर कोई कंफ्यूजन नहीं है. उन्होंने कहा पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि नीतीश कुमार की ही ताजपोशी होगी.




