National

वाराणसी पर तोहफों की बरसात, पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी, लोगों से बात की

सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, 105 आंगनबाड़ी केंद्र व 101 आश्रय केंद्र के प्रोजेक्ट्स, गंगा प्रदूषण से जुड़ी नियंत्रण यूनिट, केंद्रीय कारागार की चारदीवारी, सीड स्टोर का शिलान्यास किया. 

 NewDelhi :  सोमवार को वाराणसी के लोगों को उनके सांसद और प्रधानमंत्री मोदी ने  दीपावली गिफ्ट दिया.  जान लें कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. साथ ही 17 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इनकी कुल लागत 614 करोड़ बतायी गयी है. इसी क्रम में पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की कुछ योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात भी की.

इस संबंध में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास के लिए कई प्रोजेक्ट्स का ऑनलाइन शिलान्यास किया गया. राय ने बताया कि पीएम मोदी ने 19  प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी किया.

इसे भी पढ़ें : एलओसी पर सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया,  तीन जवान शहीद  

सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम का  शिलान्यास

उन्होंने सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, 105 आंगनबाड़ी केंद्र व 101 आश्रय केंद्र के प्रोजेक्ट्स, गंगा प्रदूषण से जुड़ी नियंत्रण यूनिट, केंद्रीय कारागार की चारदीवारी, सीड स्टोर का शिलान्यास किया.
इन परियोजनाओं में सबसे आकर्षक भगवान बुद्ध के उपदेश स्थली सारनाथ के धामेक स्तूप पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में साउंड और लाइट का शो है. आधे घंटे के लाइट और साउंड के शो में बुद्ध धर्म के विकास और सारनाथ के महत्व के बारे में जानकारी दी जायेगी.

पीएम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में लगने वाले हाईटेक सर्विलांस कैमरे, रामनगर और भुल्लनपुर में मल्टीस्टोरी पीएसी बैरक, बेनियाबाग में पार्किंग, सड़क चौड़ीकरण और  राणसी में नये घाट के विकास कार्य सहित अन्य योजनाओं का भीशिलान्‍यास किया.

इसे भी पढ़ें : ट्रंप ने बाजी हारी, तो मेलानिया ने संभाला मोर्चा , कहा, वैध वोटों को गिनें अवैध को नहीं…

 वाराणसी के लोगों से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां वाराणसी के लोगों से बात की. पीएम मोदी ने बास्केटबॉल प्लेयर प्रशांति से चर्चा की. खबर है कि वाराणसी के स्टेडियम में चेंजिंग रूम बनाने को लेकर प्रशांति ने पीएम मोदी का शुक्रिया किया. मोदी ने एक व्यापारी से बात करते हुए सलाह दी कि मजदूरों के लिए फैक्ट्री में अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनते ही कमला हैरिस की किताबों की बिक्री में इजाफा

Related Articles

Back to top button