National

एलओसी पर सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया,  तीन जवान शहीद  

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसकी ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं

 NewDelhi :  पाकिस्तान की ओर से सर्दियां शुरू होने के पहले घुसपैठ के प्रयास तेज हो गये हैं.   नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर उसकी ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं, खबर है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना द्वारा घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया.

सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है. लेकिन इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक अधिकारी और बीएसएफ के एक सिपाही समेत तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गये. घायल कांस्टेबल सुदीप सरकार ने रविवार को आखिरी सांसे लीं.

इसे भी पढ़ें : अर्नब गोस्वामी ने अपनी जान को खतरा बताया

60 राउंड गोलियों के साथ दो एके 47 बरामद

यह अप्रैल के बाद केंद्र शासित प्रदेश में सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक माना जा रहा है. इस सेक्टर में भारतीय सेना का ऑपरेशन जारी है. यहां पर आतंकियों के पास से दो मैगजीन और 60 राउंड गोलियों के साथ दो एके 47 गन, दो मैगजीन के साथ एक पिस्टल और 29 राउंड गोलियां, एक रेडियो सेट, भारतीय मुद्रा में 50,000 रुपये और कई तरह के दस्तावेज मिले हैं.

भारतीय सेना के अनुसार 7 और 8 नवंबर की रात माछिल सेक्टर में सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं. इस दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया गया.

इसे भी पढ़ें :  सीबीआई देश में कहीं भी बेरोकटोक जांच कर सके, यह कानून लाना जरूरी : विशेषज्ञ

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ललकारा

घटना के मुताबिक, रात एक बजे बीएसएफ के गश्ती दल ने एलओसी की बाड़ के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखीं. एलओसी से 3.5 किलोमीटर के नजदीक एंटी इनफिलट्रेशन ऑब्स्टेकल सिस्टम के निकट यह हरकत देखी गयी. सुरक्षाबलों ने तुरंत आतंकियों को ललकारा औऱ गोलीबारी में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया. गोलीबारी सुबह चार बजे तक चलती रही और इसमें एक बीएसएफ जवान भी शहीद हो गया.

इसे भी पढ़ें : Sensex टॉप 10 में शामिल नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2.30 लाख करोड़ का इजाफा

Related Articles

Back to top button