Lead NewsWorld

Trump के व्हाइट हाउस पर बाइडेन का Triumph

  • जो बाइडेन ने पेंसिल्वेनिया पर हासिल की जीत, बने अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

NewsWing Desk : बिहार चुनाव के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका का व्हाइट हाउस ट्रंप के हाथों से फिसल गया है. अब उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन व्हाइट हाउस पर काबिज हो गये हैं. उनके अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने की घोषणा हो चुकी है, ऐसा अमेरिकी मीडिया में कहा जा रहा है.

बताया जा रहा है कि पेंसिल्वेनिया पर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को पटखनी देते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने जीत हासिल कर ली है. इसके साथ ही उन्हें जीत के लिए जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट मिल गये हैं.

इसे भी पढ़ें- चाणक्य एग्जिट पोल : ई बार बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बा!

भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उपराष्ट्रपति

बाइडेन की जीत के साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रही हैं. कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी. इतना ही नहीं, कैलिफोर्निया की सीनेटर कमला दक्षिण एशियाई मूल की पहली अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी होंगी. ऐसा भी पहली बार ही होने जा रहा है कि दक्षिण एशियाई मूल की कोई महिला अमेरिकी सरकार में इतने बड़े पद पर आसीन होने जा रही हैं.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से चूक गये हैं. 1992 में जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहले राष्ट्रपति हैं, जो लगातार दूसरी बार जीत नहीं दर्ज कर पाये.

जानिये जो बाइडेन को

जो बाइडेन का पूरा नाम जोसेफ रॉबनेट बाइडेन जूनियर है. उनका जन्म 20 नवंबर 1942 को पेंसिल्वेनिया राज्य के स्क्रैंटन में हुआ था. उनके पिता कैथोलिक आयरिश मूल के थे. उनका नाम जोसेफ रॉबनेट बाइडेन था. मां का नाम कैथरीन यूजीन फिननेगन था. जो बाइडेन कुल तीन भाई और एक बहन हैं, जिनमें जो सबसे बड़े हैं. बाइडेन के पिता की माली हालत पहले अच्छी नहीं थी. बाद में उनके पिता कार सेल्समैन बने, तब उनके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आया. जो बाइडेन ने अपनी शिक्षा क्लेमॉन्ट में आर्चर अकादमी में पायी. वहां की फुटबॉल टीम में वह काफी सक्रिय रहे. आर्थिक रूप से गरीब होने के बाद भी वह पैदाइशी नेता थे. इसलिए पढ़ाई के दौरान भी जूनियर और सीनियर क्लासेज में क्लास प्रेसिडेंट रहे. बाइडेन ने उच्च शिक्षा डेलावेयर यूनिवर्सिटी से हासिल की. इस यूनिवर्सिटी से उन्होंने इतिहास और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया था.

1972 में पहली बार बने सीनेटर

जो बाइडेन 1972 में डेलावेयर से डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से पहली बार सीनेटर बने थे. इस चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के दिग्गज नेता जेम्स कालेब बोग्स को हराया था. उस समय बोग्स को चुनौती देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था, इसलिए पार्टी ने कम उम्र के नये-नवेले राजनीतिज्ञ जो बाइडेन को टिकट दिया.

Related Articles

Back to top button